फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर, शिअद से गठबंधन के सवाल पर मलिक की चुप्पी

Tue, 08 Oct 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते हुए श्वेत मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन के सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। मलिक सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब में पावरकॉम के विश्राम घर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के कई नेता आज भाजपा में आने के लिए उतावले हैं और लगातार हमारे संपर्क में हैं। 

विज्ञापन


अकाली-भाजपा के रिश्तों के बीच आई खटास के बारे मलिक ने कहा कि दोनों पार्टियों के संबंध मधुर हैं और यदि मेरे या सुखबीर सिंह बादल के बयान को देखा जाए तो यह स्पष्ट है कि दोनों धड़ों का आपस में नाखून और मांस का रिश्ता है। उपचुनाव में चारों सीटों जीतने का दावा करते हुए मलिक ने कहा कि सूबा सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं है। 

विज्ञापन

जेपी नड्डा तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जय प्रकाश नड्डा ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दौरे की शुरुआत श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर नतमस्तक होकर की। इस दौरान उन्होंने मानवता के भले, सुख शांति, देश की एकता और अखंडता व भाईचारक सांझ की अरदास की। कार्यक्रम के अनुसार जय प्रकाश नड्डा सुबह तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे। 

उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, पूर्व सांसद और अकाली दल के सीनियर उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, एसजीपीसी सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला, हिमाचल प्रदेश से एसजीपीसी सदस्य डा. दलजीत सिंह भिंडर, जिला भाजपा प्रधान जतिंदर सिंह अठवाल, हलका इंचार्ज डा. परमिंदर शर्मा, जनरल सचिव प्रदेश भाजपा दयाल सिंह सोढी, राजेश चौधरी, पूर्व सदस्य गुरिंदर सिंह गोगी भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें