फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से, क्रिकेटर युवराज सिंह आएंगे उद्घाटन करने

Sat, 31 Aug 2019 11:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्रिकेट मैच
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 1 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का यह 25वां (सिल्वर जुबली) सीजन होगा। पहला मुकाबला क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर- 16 में एचपीसीए और यूटीसीए की टीमों के बीच खेला जाएगा। इसका उद्घाटन सिटी के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह करेंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले यूटीसीए की क्रिकेट टीम अपना पहला टूर्नामेंट खेलेगी। यह टूर्नामेंट हर साल ट्राइसिटी में कराया जाता रहा है। लेकिन इस बार पंचकूला का खेल विभाग ताऊ देवी लाल स्टेडियम की बुकिंग पर अब कोई छूट नहीं देगा, जैसे कि वह पहले देता रहा है।

इस कारण टूर्नामेंट के मुकाबले यहां नहीं होंगे। वहीं पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पीसीए स्टेडियम में 18 सिंतबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है। इस वजह से मोहाली की बजाय मुल्लांपुर स्थित नए स्टेडियम में जेपी अत्रे टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में भी मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को मिलेंगे 2 लाख और ट्रॉफी

जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार देशभर से 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमाें को चार पूल में बांटकर मुकाबले कराए जाएंगे। वहीं एमपीसीए, सीएबी, विर्र्दभ और मुंबई की टीमें इस बार बारिश में हालात खराब होने की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज के अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

स्टार खिलाड़ी रहे हैं इस टूर्नामेंट का हिस्सा
जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 1992 में शुरू हुआ। बीच में दो बार इस टूर्नामेंट का नहीं कराया जा सका। इसके बार हर साल इसे कराया जाता रहा है। इस टूर्नामेंट में कई नामी क्रिकेटर्स खेल चुके हैं जिन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई। इनमें चंडीगढ़ के कपिल देव, चेतन शर्मा, युवराज सिंह के  अलावा महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, वसीम जाफर, वरिंदर सहवाग, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, आशीष नेहरा, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमरा, हार्दिक पांड्ेय, कुणाल पांड्ेय और युवा ऋषभ पंत शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें