मनीमाजरा। संयुक्त एक्शन कमेटी की ओर से कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सुरमुख सिंह तथा संरक्षक राजा राम ने की। बैठक में कर्मचारियों की उन मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई, जो लंबे समय से लंबित हैं और जिनका अब तक समाधान नहीं हो सका है। वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
बैठक में प्रमुख मांगों में योग्य कर्मचारियों को ट्रेड मेट से ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर पदोन्नति देना, कर्मचारियों को तेल, साबुन और वर्दी की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल रहा। इसके अलावा ठेकेदार कर्मचारियों के लिए डीसी रेट में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने और उनके लिए सुरक्षा नीति लागू करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, कमल, रविंद्र बिंदु, पुष्पिंदर शर्मा, विनोद कुमार और सुरिंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।