फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विधानसभा चुनावों से पहले निकलेंगी हजारों पदों पर नौकरियां, सरकार ने विभागों से मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई भर्तियों का रोडमैप तैयार करने में जुटी सरकार
विज्ञापन

मुख्य सचिव कार्यालय ने विभागाध्यक्षों को लिखा पत्र
लंबित 60 हजार पदों से अलग होगी खाली पदों पर भर्ती
चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार हजारों पदों पर नई भर्तियां निकालने जा रही है। ऐसे में सरकार ने सभी विभागों, निगमों और बोर्डों के मुखिया से उनके यहां खाली पदों का ब्योरा मांगा है। साथ ही हिदायत भी दी कि लंबित चल रही ग्रुप सी की 60 हजार पदों की भर्ती के अलावा खाली पदों को ही खाली माना जाएगा और उसी आधार पर पदों की जानकारी दें। पदों का ब्योरा मिलने के बाद इन खाली पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, राज्य के सभी मंडलायुक्त, सभी जिला उपायुक्तों के साथ बोर्ड व निगमों के निदेशक, मुख्य प्रशासक और कार्यकारी अधिकारियों से ग्रुप सी व डी के रिक्त पदों की नई डिमांड मांगी है। साथ ही निर्देश दिए कि जिन पदों की भर्ती को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है, उन्हें नई डिमांड में शामिल नहीं किया जाएगा। वर्तमान में आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 03/2023 (केवल ग्रुप-सी) दिनांक सात मार्च, 2023 के तहत हो रही भर्ती प्रक्रिया में हैं, उनके लिए मांग भेजने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की ओर से ग्रुप सी और डी के रिक्त पदों को संयुक्त पात्रता परीक्षा (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीईटी) के माध्यम से भरा जाएगा। फिलहाल सीईटी नीति अधिसूचना पांच मई 2022, 31 मई 2022 और 20 फरवरी, 2023 के माध्यम से जारी की गई है, जिसमें संशोधन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 हजार पदों पर अटकी भर्ती
अभी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 60 हजारों पर भर्ती करने की कवायद चल रही है। हालांकि, हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद यह भर्तियां अटक गई हैं। इनके लिए अब सरकार सुप्रीम कोर्ट में जाने की तैयारी कर रही है। हाईकोर्ट ने सीईटी और आर्थिक, सामाजिक आधार के अंकों को लेकर सवाल उठाए हैं। इससे पहले, हरियाणा सरकार 1.30 लाख पदों पर भर्ती कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें