मंगलवार को विश्व बैंक ने नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को निराश करने वाली भविष्यवाणी करते हुए चेताया था कि पूरी दुनिया नौकरी संकट का सामना कर रही है। लेकिन विश्व बैंक की इस भविष्यवाणी के ठीक उलट उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में नौकरियों की बहार आने वाली है।
हरियाणा सरकार ने शिक्षकों के 10 हजार पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। पंजाब में पनसप ने जहां 285 विभिन्न पदों के लिए नौकरियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है जबकि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग भी 1165 विभिन्न पदों पर भरती करेगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में तो 269 विभिन्न पदों पर भरती का काम शुरू हो चुका है।
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी ने अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्त्रिस्या शुरू करने के साथ ही टीचिंग स्टाफ के 150 पदों के लिए आवेदन मंगाने शुरू कर दिए हैं।
पनसप में 285 पद भरने की प्रक्रिया शुरू
पंजाब राज्य सिविल सप्लाई सप्लाईज कॉरपोरेशन (पनसप) ने विभिन्न पदों पर 285 नियुक्तियों के लिए प्रक्त्रिस्या शुरु की है। जिनमें डिप्टी जनरल मैनेजर, जिला मैनेजर, डिप्टी जिला मैनेजर, मैनेजर, प्रोग्रामर, सीनियर ऑडिटर, फील्ड अफसर, सीनियर असिस्टेंट, इंस्पेक्टर (ग्रेड 1, 2) व स्टेनो टाइपिस्ट के पद शामिल हैं।
इनके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्त्रिस्या 27 अगस्त को शुरु हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर-14 है। जबकि, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर-14 है। 285 पदों में 136 जनरल कैटेगरी के हैं।
इनकेअलावा एससी-मजहबी वाल्मीकि के लिए 25, एससी अदर्स के लिए 25, पिछड़े वर्ग के लिए 23, शारीरिक विकलांगों के लिए 16, एक्स सर्विसमैन के लिए 48, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए तीन और खिलाड़ियों के लिए नौ पद आरक्षित हैं।
सरकारी स्कूलों में 1165 पदों पर भर्ती
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में भी अगले महीने तक 1165 शिक्षकों के पदों को भरने की तैयारी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने भर्ती की मंजूरी के लिए चंडीगढ़ प्रशासक शिवराज पाटिल से मंजूरी मांगी है।
सूत्रों के अनुसार, अगले महीने तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। शिक्षकों के जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती की जाएगी। 2009 के बाद विभाग में स्थायी भर्ती होगी।
हरियाणा में भी नौकरियां की बहार: हरियाणा सरकार ने भी स्कूली स्तर पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा स्कूल स्टाफ सिलेक्शन द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर, पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। शिक्षा विभाग में करीब 10 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है।
130 क्लर्कों के भर्ती का प्रपोजल भी तैयार
कई सालों बाद भरेंगे कई पद: पीयू में कई सालों से खाली पड़े डायरेक्टर फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स (1), चीफ ऑफ यूनिवर्सिटी सिक्योरटी (1), असिस्टेंट डायरेक्टर/असिस्टेंट प्रोफेसर (1) पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई सालों बाद पीयू के सभी बड़े पदों पर स्थायी नियुक्ति होगी। वहीं, पीयू रजिस्ट्रार के पद पर जीएस चड्ढा भी ज्वाइन करेंगे। पीयू में डीसीडीसी, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन पदों पर भी स्थायी नियुक्ति हो चुकी है।
2012 में पीयू प्रशासन ने 130 क्लर्क भर्ती करने के लिए विज्ञापन निकाला था। लेकिन, पंजाब सरकार द्वारा क्लर्क की शैक्षणिक योग्यता को 12वीं से बीए किए जाने के कारण भर्ती स्थगित कर दी गई थी। पीयू प्रशासन ने फिर से इन पदों को भरने के लिए प्रपोजल तैयार करना शुरू कर दिया है।
150 पदों को भरने की तैयारी शुरू
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर के करीब 150 पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही कुछ इंस्टीट्यूट डायरेक्टर और चीफ ऑफ सिक्योरिटी पद के लिए भी भर्ती होगी।
सभी पदों के लिए 14 अक्तूबर 2014 तक आवेदन मांगे गए हैं। करीब डेढ़ साल बाद पीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के 50, एसोसिएट प्रोफेसर 55 और प्रोफेसर के लिए 41 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पीयू की वेबसाइट पर सभी पदों के लिए आवेदन संबंधी जानकारी दी गई है।
बता दें कि मौजूदा समय में पीयू में 400 से अधिक शिक्षकों की कमी है। पीयू में होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्तियों के लिए टेंपलेट जारी किया गया है। इसके तहत नियुक्ति के लिए बनने वाली मेरिट सूची में 80 फीसदी अंक शैक्षणिक और शोध कार्यों और 20 अंक इंटरव्यू के तय किए गए हैं।
ग्रेजुएशन (5) पोस्ट ग्रेजुएशन (10) पीएचडी/नेट (15), पब्लिकेशन (15) एकेडमिक डिसटिंग्शन (5) पोस्ट डॉक्टरेल फैलोशिप (5) असेसमेंट ऑफ डोमेन नॉलेज (10) टीचिंग स्किल (10) अंक निर्धारित किए गए हैं।