फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएम जॉब फेस्ट में 558 होनहार शॉर्टलिस्ट

Sun, 09 Feb 2014 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन में आयोजित किए गए एक दिवसीय जॉब फेस्ट में 558 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। कंपनियां अब अगले राउंड में इन विद्यार्थियों में से चयन करेंगी।
विज्ञापन


शनिवार को एमसीएम डीएवी कालेज का माहौल बदला हुआ था। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे ट्राइसिटी के सैकड़ों छात्र-छात्रा नौकरी की तलाश में सुबह एमसीएम कालेज पहुंचे। शाम तक चले इस जॉब फेस्ट के लिए 1370 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

फेस्ट में 63 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया जिनमें आईएनजी वैश्य, इंडसइंड बैंक, वोडाफोन, बजाज कैपिटल, अवीवा, बिग बाजार, पीएनबी मेटलाइफ, आईडीबीआई कैपिटल, एसबीआई लाइफ, टचस्टोन एजुकेशन प्रमुख हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई कंपनियों ने लिखित परीक्षा ली और इसके बाद ग्रुप डिस्कशन। कुछ ने इंटरव्यू भी लिए। ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थियों को 1.50 से 2.50 लाख और पीजी कर रहे छात्र-छात्राओं को तीन लाख तक का पैकेज ऑफर किया गया है।

कालेज की प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने कहा कि इस जॉब फेस्ट में उनके कॉलेज के साथ ट्राइसिटी के अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। कॉलेज हर साल इस जॉब फेस्ट का आयोजन करता है ताकि विद्यार्थियों को डिग्री लेने से पहले ही नौकरी मिल जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें