फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ाहीद सुच्चा सिंह के बेटे को नौकरी का ऑफर

Tue, 10 Dec 2013 08:28 AM IST
राजेश ढल्ल/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह के बेटे परमिंदर को एएसआई का पद देना चाहता है। इसका अंतिम निर्णय गृह मंत्रालय को करना है।
विज्ञापन


जब तक मंत्रालय से नौकरी के लिए अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक पुलिस विभाग परमिंदर को एचडीएफसी बैंक में नौकरी दिलवाने का प्रयास कर रहा है।

विभाग की बैंक से बात फाइनल हो चुकी है। बैंक में नौकरी के लिए सुच्चा सिंह के बेटे परमिंदर सिंह का इंटरव्यू भी हो चुका है।

परिवार मांग रहा है एएसआई का पद
इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह के परिवार के सदस्य उनके बेटे परमिंदर के लिए एएसआई की नौकरी की मांग कर रहे हैं। नियमों के अनुसार कांस्टेबल की नौकरी ही मिल सकती है।

प्रशासन ने पिछले माह एमएचए को एएसआई की नौकरी देने का प्रस्ताव भेजा था। माना जा रहा है कि प्रस्ताव का जवाब आने में वक्त लग सकता है।

इस मांग को लेकर सुच्चा सिंह की पत्नी और बेटा प्रशासक शिवराज पाटिल से भी मिल चुके हैं। परमिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस विभाग की ओर से बैंक की नौकरी के लिए उनका इंटरव्यू करवाया गया था।
विज्ञापन


अभी तक उन्होंने इस बारे में निर्णय नहीं लिया है। उनकी प्राथमिकता पुलिस विभाग में नौकरी करना है। इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह की हत्या से पहले वे विदेश में नौकरी करते थे।
विज्ञापन


एचडीएफसी 80 बच्चों को देगा नौकरी
पुलिस विभाग द्वारा कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट एचडीएफसी बैंक में खुलवाए जा रहे हैं। पहले उनका खाता एक्सिस बैंक में था।

जनवरी से हर कर्मचारी को नए बैंक के खाते में वेतन मिलेगा। एचडीएफ के साथ पुलिस विभाग का समझौता हुआ है कि हर साल पुलिस कर्मचारियों के परिवार के 80 युवा सदस्यों को नौकरी दी जाएगी।

साल में दो बार कर्मचारियों के बेरोजगार बच्चों का इंटरव्यू लिया जाएगा और एक बार में 40 को बैंक की नौकरी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें