फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समेश्वर धाम से निकाली गई जगन्नाथ रथयात्रा

Mon, 09 Dec 2013 05:46 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ मंदिर से विशाल रथयात्रा निकाली गई। स्वामी समेश्वर नंद कुटिया के संचालक स्वामी शुद्धात्मानंद पुरी की अगुवाई में निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई।
विज्ञापन


रथयात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। धार्मिक गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालु रथ समेत मेन बाजार एवं अन्य स्थानों से होते हुए डेरा बाबा गोसाईआणा पहुंचे।

भजन मंडली ने भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान किया। स्वामी शुद्धात्मानंद ने बताया कि जो भक्त पुरी नहीं जा सकते, उन्हें दर्शन देने के लिए भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकलते हैं।

इसमें रथ का रस्सा खींचने वाले को अश्वमेध यज्ञ जितना पुण्य मिलता है। इस दौरान संगतों ने मेन बाजार में लंगर लगाया। सब्जी मंडी में उमा शर्मा ने भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें