फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : नौकर ने दुकान से झुमका व 45 हजार रुपये पर किया हाथ साफ

Mon, 12 Apr 2021 02:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दड़वा में एक सराफ की दुकान से नौकर ने 45 हजार रुपये और एक जोड़ी सोने का झुमका चुरा लिया। सीसीटीवी देखने के बाद इसका खुलासा हुआ। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव बेगराजपुर निवासी फहीम खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मनीमाजरा निवासी सतपाल वर्मा ने बताया कि दुर्गा ज्वैलर्स के नाम से उनकी दुकान है। फहीम उनके यहां काम करता था। शनिवार को वह अपने होटल में गए थे। लौटे तो गल्ला खुला हुआ देखा, जिसमें से 45 हजार की नकदी और एक जोड़ी झुमका गायब था। दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो फहीम की करतूत कैद थी। वह फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें