फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री अनिल विज ने कसा तंज, बोले- राहुल गांधी ने सुरजेवाला को समझा हीरा, वो कोयला निकले

Fri, 01 Feb 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : ani
विज्ञापन

जींद उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला को हीरा समझकर इस चुनाव में उतारा था। मगर वह कोयला निकले। जनता ने पूरी तरह से सुरजेवाला को रिजेक्ट कर दिया। जनता कांग्रेस के कारनामों से वाकिफ हो चुकी है। कांग्रेस को जब-जब मौका मिला उन्होंने जमकर काले काम किए। 

विज्ञापन


मगर अब वह पूरी तरह से राख हो चुके हैं और चुनाव में जनता ने सुरजेवाला को धूल चटा दी है। ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर उठे सवाल पर विज ने कहा कि तीन राउंड तक जब तक विपक्षी जीत रहे थे तो ईवीएम ठीक थी, जब अगले राउंड में हारने लगे तो ईवीएम पर सवाल उठाए गए। भाजपा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और जींद चुनाव के नतीजे मील के पत्थर साबित होंगे।       


बता दें कि लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा 12935 वोटों से विजयी हुए हैं। उन्हें कुल 50566 वोट मिले। इस तरह बांगर की धरती पर पिछले 52 सालों में पहली बार कमल खिला है। जबकि ताऊ देवीलाल की सियासत की विरासत की जंग लड़ रहे जजपा के दिग्विजय चौटाला 37631 वोट प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता 22740 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे। जबकि लोसुपा के विनोद अशरी को 13582 वोट मिले और इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह रेढ़ू को 3454 वोट मिले हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव के परिणाम का असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर भी दिखाई देगा। कुल 130828 वोटों की गिनती की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें