फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी ने स्केट्स पहनकर किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 में चंडीगढ़ योग एसोसिएशन ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ के सहयोग से दो दिवसीय चंडीगढ़ स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की शुरुआत की। इसका उद्घाटन यूटी खेल विभाग के निदेशक तेज दीप सैनी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्केटिंग खिलाड़ी जाह्नवी ने स्केट्स पर योग करके दिखाया। वहीं अंजलि और प्रभाकर ने लयबद्ध योग का प्रदर्शन किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सपना नंदा ने चंडीगढ़ योग एसोसिएशन की सराहना की और चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमएस कंबोज ने आज के जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और योग को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के महासचिव राजीव उप्पल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें