फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के घर से अज्ञात चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित प्रॉपर्टी डीलर के मकान से अलमारी में रखे लाखों के गहने और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के समय परिवार घर में सो रहा था। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर रूपिंदर पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत सेक्टर-45 में रहता है। हर रोज की तरह मंगलवार रात अपने घर में सोए हुए थे। अगली सुबह सो कर उठा तो कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी चेक किया तो उसमं रखे साढ़े सात हजार की नकदी, दो सोने के कंगन, दो अंगूठी, एक चेन, किट्टी सेट, चांदी के 10 सिक्के और डायमंड ज्वेलरी, चेकबुक और जरूरी कागजात गायब थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आशंका है कि देर रात घर की पिछली तरफ से घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए हैं। वहीं, पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें