फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 38 और डडू माजरा की सड़क पर शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। काफी समय से टूटी पड़ी सड़कों की मरम्मत का कार्य नगर निगम ने शुरू करा दिया है। वीरवार को सेक्टर-38 ए और डड्डूमाजरा के बीच की सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। यह कार्य 28 मई से लेकर 10 जून तक चलेगा। इस दौरान सड़क बंद रहेगी। सेक्टर 38 वेस्ट की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट नेहा अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम के अनुसार इस सड़क की हालत काफी खस्ता है। सड़क बंद रहने से लोगों को कुछ दिन के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। 3 महीने से सड़क मरम्मत का काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि यह कार्य एरिया काउंसलर अरुण सूद के प्रयासों से संभव हो पाया है। भाजपा मंडल 8 के प्रधान सतपाल सेठी, महामंत्री कृष्णाकांत, महिला मोर्चा की वाइस प्रधान नेहा अरोड़ा व आरडब्ल्यूए के प्रमुख जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर निवासी कई दिनों से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें