फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन सोना नहीं खरीद पाएंगे आप, जान लिजिए वजह

Sat, 23 Apr 2016 02:57 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
jewellers
विज्ञापन
अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अगले तीन दिन तक संभव नहीं होगा। सोमवार से फिर से शहर के आभूषण विक्रेता हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे पहले 42 दिन बाद आभूषण विक्रेताओं ने 13 अप्रैल को ही दुकानें खोली थी लेकिन अब फिर से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार से ही लोकसभा संसद शुरू हो रही है इसलिए दबाव बनाने के लिए आभूषण विक्रेताओं की ओर से ऐसा किया जा रहा है। वहीं शहर में शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। मालूम हो कि शहर में प्रतिदिन करीब 5 करोड़ रुपये का सोने का कारोबार होता है। आभूषण विक्रेता सोने पर एक प्रतिशत एक्साइज डयूटी लगाने के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में शहरवासियों के लिए सोना खरीदने का रविवार को मौका है। तीन दिन के बाद हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।

चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सहदेव का कहना है कि शुक्रवार के दिल्ली में आल इंडिया ज्वेलर्स एक्शन कमेटी की बैठक थी उसमे वह भी शामिल हुए थे जिसमे निर्णय लिया गया है कि 25 से 27 अप्रैल तक देश भर के ज्वेलर्स हड़ताल पर रहेंगे उनका कहना है कि रविवार को सेक्टर-22 में शहर के सभी आभूषण विक्रेताओं की बैठक बुलाई गई जिन्हें फिर से दुकानें बंद करने की अपील की जाएगी। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को आभूषण विक्रेताओं की मांगे पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें