फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर लूट से गुस्साए व्यापारियों ने थाना घेरा

Sat, 19 Apr 2014 12:52 AM IST
विशाल नागपाल/अमर उजाला, खरड़ (मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुल्लांपुर में ज्वैलर को गोली मारकर लूटने के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। इससे गुस्साये व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


वारदाता के विरोध में बाजार भी बंद रहे। सुनारों से लूट की जिले में पहले भी तीन वारदात हो चुकी हैं और पुलिस इनमें से किसी को नहीं सुलझा सकी है।

गुस्साये लोगों ने शुक्रवार को तीन घंटे तक मुल्लांपुर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। घायल ज्लैवर गुरप्रीत वर्मा (25) उर्फ गोल्डी के भाई हैप्पी वर्मा सहित व्यापारी अरविंद पुरी, जगदीश जंड, बोबी, रिंकू वर्मा, सौरव सहित करीब 700 लोग सुबह दस बजे थाने के बाहर जमा हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने 48 घंटे में लुटरों के गिरफ्तार न होने पर सोमवार सुबह 10 बजे हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। रोष प्रदर्शन की सूचना पर डीएसपी खरड़ जगविंदर सिंह चीमा एवं एसपी सिटी-1 स्वर्णदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए नजर आए।  थाना सिटी खरड़ प्रभारी विनोद कुमार ने खरड़ शहर के सभी स्वर्णकारों को थाने में बुलाकर बैठक की एवं उन्हें सचेत किया कि वह लोग बड़ी रकम एवं गहने लाने-ले जाने में सावधानी बरतें।

नयागांव के व्यापारी भी प्रदर्शन में पहुंचे
नयागांव के व्यापारी भी प्रदर्शनकारियों को रोष में शामिल हुए। फरवरी में नयागांव के ज्लैवर सुभाष से हुई लूट मामले में भी पुलिस कुछ भी पता नहीं लगा पाई है।

देर शाम एसएसपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। बाइक सवार दो पीसीआर कर्मी लगातार गश्त करेंगे।

सीसीटीवी फु टेज खंगाले
डीएसपी जगविंदर सिंह चीमा के अनुसार पुलिस मु्ल्लांपुर बाजार में दुकानों पर एवं पास ही स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में बाइक सवार तीन नकाबपोश लोग दिख रहे हैं। इनमें से दो पगड़ीधारी हैं।  मौके पर मिले कारतूस के खोखों की जांच कर पता लगाया जा रहा है कि इन्हें कहां से खरीदा गया।

गोल्डी की हालत खतरे से बाहर
पीजीआई में भर्ती ज्वैलर गोल्डी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस के अनुसार अभी तक लूटे गए सामान की पर्याप्त जानकारी नहीं मिली है।

सूत्र का कहना है कि लगभग 4 लाख की नगदी एवं डेढ़ किलो से अधिक सोना के आभूषणों की लूट हुई है। सही जानकारी तो गोल्डी के ठीक होने पर ही पता चल सकेगी।

मनाने पहुंचे बडाली
सुबह 10 बजे शिअद नेता साहिब सिंह बडाली समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनारियों को मनाने की कोशिश की और लोगों के न मानने पर लौट गए। हलका विधायक जगमोहन कंग के बेटे रोमी कंग भी पहुंचे और मांगों से सहमति जताते हुए उनके साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए। लोगों ने शिअद सरकार एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबजी की। विधायक जगमोहन कंग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकरियों से बात की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें