फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में नपे जेट इंटरनेशनल के मालिक

Fri, 20 Mar 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेट इंटरनेशनल के मालिक दीपक अरोड़ा व उनकी सहयोगी मधु पर थाना फेज-1 में धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज हुआ है। आरोपियों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-406, 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ सेक्टर-56 निवासी अरूण कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अरूण कुमार ने थाना फेज-1 पुलिस को बताया था कि उन्हें पैसे की जरूर थी। इसी बीच उन्हाेंने फेज-6 स्थित जेट इंटरनेशनल के प्रबंधकों से मुलाकात की। उन्होंने अपना चार ग्राम सोना उनके पास गिरवी रख दिया और इसके बदले जेट इंटरनेशनल ने उन्हें चार हजार रुपये दे दिए।

बाद में उन्होंने किश्तों में ब्याज सहित सारा पैसा जेट वालों को वापिस कर दिया। परंतु जब वह अपना सोना लेने के लिए जेट इंटरनेशनल में पहुंचे तो वहां का स्टाफ उनसे आनाकॉनी करने लगा। इसी बीच एक दिन जब वे जेट में पहुंचे, तो वहां पर खड़े बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हाेंने इस संबंधी एसएसपी को लिखित शिकायत दी। एसएसपी ने जांच ईओ विंग को मार्क कर की। ईओ विंग जांच के बाद पुलिस ने डीए लीगल की राय ली। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

जिक्रयोग है कि जेट इंटरनेशनल को बंद हुए दो साल से अधिक का समय हो चुका है। जेट के कई मुलाजिमों व मालिक पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद ग्रुप के मालिकों में से करण और डॉली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जो कि इस समय रोपड़ जेल में बंद हैं। जबकि दीपक और मधु अभी फरार हैं। दीपक ग्रुप का प्रमुख था। जबकि मधु लेन देन का सारा काम संभालती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें