फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप: गनीमत के बाद जीना खिट्टा ने लगाया 'रजत' पर निशाना, पिता बोले - बेटी पर गर्व

Sun, 03 Oct 2021 08:00 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

यह चैंपियनशिप पेरू की राजधानी लीमा में चल रही है। 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में 32 देशों के 370 निशानेबाज विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।  चैंपियनशिप में युवा निशानेबाज जीना खिट्टा ने रविवार को रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
रजत पदक विजेता जीना खिट्टा (बीच में)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गनीमत सेखों के बाद आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में युवा निशानेबाज जीना खिट्टा ने रविवार को रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 की बीए अंतिम वर्ष की इस छात्रा ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के टीम इवेंट में यह पदक हासिल किया। जीना के साथ आत्मिका गुप्ता, निशा कंवर ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


स्वर्ण पदक के लिए 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के टीम इवेंट का फाइनल मुकाबला भारत और हंगरी के बीच हुआ। अंतिम क्षणों में हंगरी की टीम भारत पर भारी पड़ी और स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। वहीं, भारतीय टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह चैंपियनशिप पेरू की राजधानी लीमा में चल रही है। 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में 32 देशों के 370 निशानेबाज विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन : पृथ्वीराज खिट्टा 
बेटी के रजत पदक जीतने पर जीना के पिता पृथ्वीराज खिट्टा बेहद खुश हैं। उन्हाेंने बताया कि  टीम इवेंट में रजत पदक जीतने वाली टीम की तीनों बेटियाें ने शानदार प्रदर्शन किया और देश का मान बढ़ाया। जीना के परिवार में खुशी का माहौल है। पिता ने बताया कि जीना का अगला लक्ष्य भारतीय सीनियर टीम से खेलते हुए आगामी राष्ट्रीय और एशियन गेम्स में मेडल जीतने है।
विज्ञापन


खेलों के लिए चंडीगढ़ का रुख किया 
जीना खिट्टा मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास रोहड़ू की रहने वाली हैं। पिता पृथ्वीराज खिट्टा व्यापारी हैं। बेटी को पढ़ाने और खेल में आगे बढ़ाने के लिए उन्हाेंने चंडीगढ़ का रुख किया। जीना ने पहले सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद अब डीएवी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हैं।

उपलब्धियां

  • वर्ष 2017 में पुणे में एसजीएफआई शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
  • नई दिल्ली में नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
  • केरल में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
  • वर्ष 2018 में देहरादून में नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए
  • फरवरी 2018 में सिडनी में वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता
  • जून 2018 में जर्मनी में वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता
  • जुलाई 2018 में चेक रिपब्लिक में वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता
  • वर्ष 2019 में कतर के दोहा में खेली गई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
  • वर्ष 2020 में गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें