फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन : टॉप 100 में शहर के आठ छात्र, मृणाल को ऑल इंडिया पांचवीं रैंक

विज्ञापन
परीक्षा में चयनित विद्यार्थी खुशी मनाते हुए - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। जेईई मेन सत्र दो परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी हो गए। इसमें शहर के कई विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-100 में चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। बठिंडा के रहने वाले और शहर में रहकर पढ़ाई करने वाले मृणाल गर्ग ने ऑल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की है। वहीं, सार्थ व वासु सिंगला ने क्रमश: ऑल इडिंया 41वीं व 46वीं रैंक हासिल की है। इनके अलावा नमन गोयल ने ऑल इंडिया 62वीं, सौम्या बंसल ने 73वीं, संकल्प मित्तल ने 76वीं, सौमिल बंसल ने 90वीं और यज्ञ गोयल ने 94वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम आने के बाद सफल विद्यार्थी बेहद खुश हैं। परिवार में भी जश्न का माहौल है। अपनी तैयारी और अनुभव को साझा करते हुए इन विद्यार्थियों ने कहा कि किसी भी परीक्षा में चयनित होने के लिए कड़ी मेहनत ही एकमात्र रास्ता है। जेईई मेन में चयन होने के साथ ही परिजन भी बच्चों का भविष्य सुरक्षित मान रहे हैं।
सफलता के पीछे कड़ी मेहनत : मृणाल गर्ग
ऑल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल करने वाले मृणाल गर्ग कहते हैं कि उनकी सफलता के पीछे स्मार्ट वर्क और कड़ी मेहनत है। हम जो भी पढ़ते हैं, उसे समय-समय पर रिवाइज करना जरूरी है। वह एनटीएसई स्कॉलर, केवीपीवाई स्कॉलर और प्रतिष्ठित आईओक्यूसी और आईएनएमओ के क्वालीफायर भी हैं। मूल रूप से बठिंडा (पंजाब) के रहने वाले मृणाल के पिता चरनजीत गर्ग व्यवसायी हैं जबकि मां रिंकू बाला गृृहिणी।
विज्ञापन

बॉक्स:-
पिता ने किया मार्गदर्शन
ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल करने वाले सार्थ सिंगला कहते हैं कि उनके पिता से उन्हें भरपूर मार्गदर्शन मिला, जिसके कारण वह इस परीक्षा में चयनित हो सके। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सार्थ केवीपीवाई स्कॉलर हैं। उनके पिता राजीव सिंगला पेशे से वकील हैं और मां दीपिका सिंगला गृहिणी हैं।
बॉक्स:-
निरंतर प्रयास रहा चयन का मूलमंत्र-
परीक्षा में 99.984317 परसेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल करने वाले वासु सिंगला ने बताया कि इस परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र सिर्फ निरंतर प्रयास रहा। सेक्टर-38 स्थित श्री गुरु हरिकृष्ण मॉडल स्कूल के छात्र वासु के पिता नीतू कुमार पंचकूला स्थित भेल में एजीएम हैं और मां रीना सिंगला गृहिणी हैं ।
बॉक्स:-
जुड़वां भाई-बहन ने भी मारी बाजी
मनीमाजरा के सरकारी मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले जुड़वां भाई-बहन ने भी जेईई मेन परीक्षा में बाजी मारी है। सौम्या बंसल ने एआईआर-73 और उनके भाई सौमिल बंसल ने एआईआर-90 हासिल किया है। दोनों बताते हैं कि घर पर शुरू से पढ़ाई का ही माहौल रहा है जो हमेशा फायदेमंद साबित हुआ है। पिता मनीष बंसल एक व्यवसायी हैं और मां पूजा बंसल गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें