फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नियुक्ति नहीं दी तो हम करेंगे आत्मदाह'

Wed, 10 Dec 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा सरकार के कामों की समीक्षा की आड़ में नौकरी पर मंडरा रहे खतरे की आशंका के विरोध में नवचयनित जेबीटी शिक्षकों ने मंगलवार को खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। नवचयनित जेबीटी शिक्षकों ने सरकार को 28 दिसंबर तक का अल्टीमेटम देकर पंचकूला में आमरण अनशन कर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नरवाना में हुई बैठक में जेबीटी शिक्षकों का कहना था कि वर्तमान सरकार हुड्डा सरकार के समय हुई जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति रद कर सकती है। नारेबाजी करते हुए नवचयनित शिक्षकों ने जल्द से जल्द जांच पूरी कर शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांगकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।  

विज्ञापन

जिला प्रधान की अध्यक्षता में लिया फैसला

चयनित जेबीटी अध्यापकों की एक बैठक जिला प्रधान संजीव की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। अध्यापकों ने निर्णय लिया कि अगर सरकार ने जल्दी उनकी नियुक्ति नहीं की तो हर प्रकार के आंदोलन के लिए तैयार हैं। आत्मदाह जैसा कदम भी उठा सकते हैं। बैठक के बाद नवचयनित जेबीटी अध्यापकों ने शहर में प्रदर्शन किया और एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के जिला प्रधान संजीव ने कहा कि यदि सरकार ने 28 दिसंबर तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सभी अध्यापक पंचकूला में आमरण अनशन पर बैठेंगे और आत्मदाह करेंगे।

उन्होंने कहा कि जेबीटी शिक्षकों को आशंका है कि भाजपा सरकार नव चयनित जेबीटी भर्ती की समीक्षा के नाम पर रद कर सकती है। इसको लेकर जेबीटी पदों पर भर्ती अध्यापकों में भारी रोष है।

चयनित जेबीटी संघर्ष समिति की महासचिव सोनिया ने कहा कि सरकार समीक्षा के नाम पर इतना टाइम लगा रही है यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जब तक भर्ती की जांच नहीं होती तब तक अध्यापक निशुल्क भी पढ़ा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें