फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जवंदा की बेटी बोली-मुझे कहते थे मुझसे कभी दूर नहीं जाना लेकिन खुद ही दूर चले गए

Fri, 17 Oct 2025 11:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। गायक और अभिनेता रजवीर जवंदा की अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समारोह उनके पैतृक गांव पोना में हुआ। श्री सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए। श्री दरबार साहिब अमृतसर से पहुंचे रागी सिंहों ने कथा कीर्तन किया। मंच संचालन कलाकार कनवर ग्रेवाल ने किया।
श्रद्धांजलि समारोह दौरान जब मरहूम गायक की नौ वर्ष की बेटी अमानत कौर जवंदा मंच से हजारों प्रशंसकों के सामने जब अपने पिता को भावुक श्रद्धांजलि दी, तो पंडाल में हर किसी की आंख नम हो गई। अमानत ने कहा कि मेरे पापा मुझे अपना लकी चार्म कहते थे। कहते थे कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम मुझसे कभी दूर नहीं जाना लेकिन वे खुद ही मुझसे दूर चले गए। मैं अपने पापा का सपना पूरा करूंगी। जो मेरे पापा के साथ हुआ, वह किसी के साथ न हो।
विज्ञापन


सड़क का नाम भी जवंदा के नाम पर होगा :

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश लेकर पहुंचे मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि गांव निवासियों की इच्छा के अनुसार पंजाब सरकार रजवीर जवंदा के नाम पर गांव में एक बड़ा खेल स्टेडियम बनाएगी। उसमें उनका का स्टेचू भी लगाया जाएगा। उनके नाम पर एक यादगारी गेट बनाया जाएगा। एक सड़क का नाम जवंदा के नाम पर रखा जाएगा। खुड्डियां ने कहा कि रजवीर जवंदा ने छोटी उम्र में ही दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया।

अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने राजवीर जवंदा को श्रद्धांजलि देते हुए परमात्मा से भी गिला शिकवा किया। घुग्गी ने जवंदा की माता को दिलासा देते हुए कहा कि आपने एक ऐसे बेटे को जन्म दिया था, जिसके चले जाने के बाद पंजाब की लाखों माताएं उसके लिए रो रही हैं। आपके बेटे ने जो सामाजिक कमाई की है, वह हर किसी के हिस्से नहीं आती। श्रद्धांजलि समारोह में राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी, कलाकार गुरदास मान व गीतकार बाबू सिंह मान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


जवंदा के बुक सभी शो करेंगे कलाकार :
रजवीर जवंदा के चले जाने के बाद उनके 54 बुक किए हुए शो बाकी हैं। बुकिंग वाले सभी शो पंजाब के सभी नामचीन गायक कलाकारों द्वारा करने का एलान किया गया। उन्होंने कहा कि जवंदा का एक भी शो रद्द नहीं होगा। सभी शो किए जाएंगे और जो पैसा एकत्रित होता उसके परिवार को सौंपा जाएगा। श्रद्धांजलि समारोह में हरभजन मान, एम्मी विर्क, बिन्नू ढिल्लों, जसवीर जस्सी, करमजीत अनमोल, कुलविंदर बिल्ला, इंदरजीत निक्कू, अर्जुन, सतिंदर सत्ती, सुखविंदर सुखी, बंटी बैंस, हर्बी संघा, जसवीर पाल सिंह और पिंकी धालीवाल भी मौजूद रहे। अंत में गांव पोना के सरपंच राजू ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया गया। साथ ही राजवीर जवंदा की मौत का कारण बने सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं का स्थायी हल करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें