फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की परीक्षा 9 को, आवेदन करें

Sat, 29 Aug 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में पांचवी कक्षा में अध्ययन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आधुनिक और उत्तम शिक्षा का मौका देने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा अगले वर्ष नौ जनवरी को आयोजित होगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी नवोदय विद्यालय मौली के एक प्रवक्ता ने दी। इसके लिए सत्र 2015-16 के लिए जिले के किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, प्रमाणित संस्था, सर्व शिक्षा अभियान केंद्र, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान में कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करवा सकते हैं।

विद्यार्थी को वर्तमान सत्र में कक्षा पांच में अध्ययनरत  होना चाहिए और उसकी जन्म तिथि 1 मई 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत स्थान आरक्षित है। अनुसूचित जाति/जनजाति, बालिकाओं एवं निशक्तों के लिए नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक तिहाई स्थान छात्राओं के लिए आरक्षित है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय,  खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सरकारी एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च  प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ जवाहर नवोदय विद्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते है।

आवेदन पत्र वेबसाइट- www.nvsrojpr.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। चयन परीक्षा नवोदय विद्यालय समिति की ओर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें