फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सीटीयू बसों में यात्रा मुफ्त

Sat, 29 Aug 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल और हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीटीयू बसों में निशुल्क सफर का तोहफा दिया है। 29 अगस्त को महिलाओं से सीटीयू बसों में सफर करने पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा सीटीयू ने एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसों में दी है।
विज्ञापन


पहली बार सीटीयू प्रशासन ने महिलाओं को यह सुविधा दी है। इस संबंध में यूटी प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार सीटीयू की 500 से अधिक बसों में शनिवार को महिलाएं सिर्फ चंडीगढ़ में इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। चंडीगढ़ से बाहर जाने वाली बसों में सुविधा नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए इस बार 28 अगस्त दोपहर 12 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार की बसों में 15 साल से कम उम्र के बच्चों की भी टिकट नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें