फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जत्थेदार गड़गज्ज ने 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में संयम बरतने की सख्त हिदायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसी भी पक्ष या मीडिया द्वारा बयानबाजी और अफवाह फैलाने पर रोक
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में सभी पक्षों को सख्त हिदायतें जारी की हैं। जत्थेदार ने कहा कि कोई भी राजनीतिक लाभ, अफवाह या बयानबाजी इस मामले में न करे।
जत्थेदार ने निर्देश दिया कि जांच पूरी होने तक किसी भी पक्ष या मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने या मीडिया ट्रायल करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनजाने या जल्दबाजी में फैलाए गए बयान सिख भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं और संगत में भ्रम पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पूरी तरह से सक्षम है लेकिन जांच में गुरु साहिब के आदर, गुरमत और सिख तहज़ीब का पूरा सम्मान होना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को संयम बरतने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी। जत्थेदार ने यह भी चेतावनी दी कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाना या तथ्यों के आधार पर राजनीतिक बयान देना गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें