फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री की कोठी में आगजनी मामले में एक और वीडियो वायरल

Sat, 23 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आगजनी के दौरान मंत्री का परिवार कैसे जान बचाकर भागा। पड़ोसियों ने परिवार को पीछे के रास्ते से निकालकर बचाया।
विज्ञापन


वीडियो में उस आरोपी पूर्व सैनिक दिलावर सिंह का चेहरा भी सामने आ रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के विरोध में रिटौली के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के सामने एसआईटी की गाड़ी रोकी थी। 19 फरवरी का यह वीडियो मंत्री की कोठी के पास वाले मकान के सीसीटीवी कैमरे का है। वीडियो में दंगाई कोठी के अंदर घुस रहे हैं तो मंत्री की पत्नी और बच्चे जान बचाकर भाग रहे हैं।

अब पुलिस इस वीडियो के सहारे अन्य उपद्रवियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में दो दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी दिलावर सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। इससे पहले कोठी में आगजनी का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें उपद्रवी आगजनी के दौरान मिठाई बांटते नजर आ रहे थे। बता दें कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन


इस दौरान उनके परिवार को पड़ोसियों ने जैसे तैसे करके घर से बाहर निकाला था। इसके बाद पुलिस ने मामले में वकीलों और छात्रों सहित 40 आरोपियों को हत्या प्रयास व लूट समेत विभिन्न धाराओं में नामजद किया था। बताया जा रहा है कि कैप्टन के परिवार को पड़ोसियों ने ताला तोड़कर निकाला था। परिवार घंटो घर में कैद हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें