पंचकूला का टेक्नोलॉजी पार्क पंचकूला का नाम तो विश्व में चमकाएगा ही, साथ ही यहां बीस हजार युवाओं को नौकरी भी मिलेंगी। यही कारण है कि आईटी पार्क का प्रमोशन और डेवलपमेंट इंटरप्रिन्योर की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
फिलहाल यहां 13 कंपनियों ने निर्माण कार्य और तीन कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है। इस आईटी पार्क में स्टार्टअप इंडिया का खास ध्यान रखा गया है।
आईटी पार्क के विकास और यहां के वातावरण को बेहतर बनाने के साथ प्रमोशन के लिए आईटी पार्क के इंटरप्रिन्योर और एचएसआईआईडीसी अधिकारियों के बीच रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अलट्रस्ट टेक्नोलॉजी प्लॉट नंबर-22 में हुई।
इस दौरान आईटी इंटरप्रिन्योर ने कहा कि आईटी पार्क के तैयार होने और यहां कंपनियों का काम शुरू होने के बाद करीब बीस हजार युवाओं को नौकरी मिल सकेंगी। बैठक के दौरान एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि आईटी पार्क की मरम्मत की जा रही है।
इसके लिए पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। पंचकूला के इंटरप्रिन्योर में अलट्रस्ट टेक्नोलॉजी के एमडी अनुज अग्रवाल ने टेक्नोलॉजी पार्क में सुरक्षा, हाउसकीपिंग को बेहतर करने का मुद्दा रखा।
उन्होंने कहा कि आईटी पार्क में ट्रांसपोर्ट, कॉमन पब्लिक रोडवेज सर्विस, मल्टीलेवल पार्किंग की आवश्यकता है। इसके साथ ही यहां कॉमन ईटिंग प्वाइंट भी बनाएं जाने चाहिए।