फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन के आगे झुकी सरकार, आरक्षण देने पर सहमत

Sat, 20 Feb 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने पर सरकार सहमत तो हो गई, लेकिन आंदोलन खत्म कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा ही रही। बैठक में सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार विधानसभा के आगामी बजट सत्र में इस संबंध में एक बिल भी ला सकती है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में शुक्रवार को जिस समय सर्वदलीय बैठक चल रही थी, उसी समय प्रदेश के कई जिलों में आंदोलन और उग्र होने की खबरें आ रही थीं। फिर भी बैठक के दौरान चर्चा का मुख्य विषय जाट आरक्षण आंदोलन और उससे उपजा माहौल न होकर कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की बयानबाजी ही रहा। सभी विपक्षी नेताओं ने सांसद राजकुमार सैनी की जाट आरक्षण विरोधी बयानबाजी का जमकर विरोध किया।

सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकार का पक्ष रखा, लेकिन इनेलो और कांग्रेस के प्रतिनिधि साझा बयान जारी करने नहीं आए। मुख्यमंत्री ने जहां सांसद सैनी की बयानबाजी पर खेद जताते हुए भरोसा दिलाया कि सैनी जल्द अपने बयान वापस ले लेंगे, वहीं उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे के समाधान के लिए नौ फरवरी को सर्वजाट खाप के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के सभी पहलुओं का अध्ययन करने और सुझाव देने के लिए एक कमेटी का गठन करने के बाद आंदोलन समाप्त हो जाना चाहिए था। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के लिए आरक्षण कोटा 10 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने और वार्षिक आय सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर छह लाख रुपये करने की भी घोषणा के बाद आंदोलन स्थगित करने पर सहमति बनी थी, लेकिन आंदोलन जारी रहा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में बिल लाने के मुद्दे की बात शेष रह गई थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। बिल का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए विपक्षी दल व आंदोलनकारी भी अपने सुझाव दे सकते हैं। इस ड्राफ्ट बिल में त्रुटियों को दूर करने व सुझावों को शामिल करने के लिए एक बार फिर से सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। बाद में इसे विधानसभा में लाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में यह नेता थे मौजूद

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो विधायक दल के उपनेता जसविंदर सिंह संधू, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, संसदीय कार्यमंत्री रामबिलास शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के विधायक टेक चंद शर्मा और निर्दलीय विधायक जय प्रकाश  के अलावा विभिन्न दलों के विधायक शामिल हुए।

भाजपा के जाट नेताओं ने किया मंथन
चंडीगढ़। हरियाणा में जाट आरक्षण के लिए जारी आंदोलन को लेकर प्रदेश के जाट नेता, मंत्री और विधायक शुक्रवार सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के आवास पर जुटे और आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के जाट नेताओं ने बैठक कर फैसला लिया कि जाटों और उनके आरक्षण केखिलाफ सांसद राजकुमार सैनी की ओर से की जा रही बयानबाजी रोकने केलिए मुख्यमंत्री और पार्टी आलाकमान से कहा जाएगा। इसके साथ ही जाट नेताओं ने आरक्षण आंदोलन से उपजे हालात में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मजबूती से खड़े रहने का फैसला भी लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें