फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए 7 विशेष फ्लाइट ने भरीं उड़ान

Mon, 22 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर जारी जाट आंदोलन के बाद विमानन कंपनियों ने उड़ानों की संख्या बढ़ा दी हैं। सोमवार को उड़ानों की संख्या बढ़कर सात हो गई।
विज्ञापन


वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ दिनों के लिए 24 घंटे फ्लाइट के संचालन की अनुमति मिल गई है। चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच हवाई संपर्क बढ़ाया जा रहा है। विमानन कंपनियां अधिक किराया वसूल कर अतिरिक्त उड़ानों का संचालन कर रही हैं।

विमानन कंपनी गो एयर सुबह 11.30 बजे चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच विशेष फ्लाइट ऑपरेट कर रहा है। वहीं इंडिगो रात 10.30 बजे विशेष उड़ान की सुविधा दे रही है। यह फ्लाइट मंगलवार रात को भी ऑपरेट होगी। एयर इंडिया 182 सीटर फ्लाइट को दोपहर एक बजे ऑपरेट कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं एयर इंडिया डेढ़ बजे एक विशेष उड़ान की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है। गो एयर की ओर से दो स्पेशल उड़ाने शुरू की गई हैं। इस विमानन कंपनी की टिकट सोमवार को 14,495 रुपये थी, जो 23 फरवरी को  24,583 रुपये में मिलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा स्पाइस जेट की ओर से भी दो विशेष उड़ानें संचालित की गई हैं। इसका किराया 15044 रुपये हैं। वहीं इंडिगो की ओर से रात 11.45 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन किया गया है। इसका किराया भी 15 हजार के पास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें