फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में गिरफ्तार जसविंदर कौर ने दायर की अंतरिम जमानत याचिका, कहा-14 को बेटे की है शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने सीबीआई अदालत में अंतरिम जमानत याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में उल्लेख किया कि 14 अगस्त को उनके बेटे गुरप्रीत सिंह की शादी आईटी पार्क स्थित एक होटल में है और मां होने के नाते उनका शादी में शामिल होना जरूरी है। याचिका में उसने कहा कि वह मनीमाजरा पुलिस स्टेशन का दौरा नहीं करेगी और न ही केस से संबधित किसी भी व्यक्ति से मिलेगी। उसने यह भी कहा कि वह किसी भी गवाह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से कांटेक्ट करने की कोशिश नहीं करेगी।
विज्ञापन

वह होटल और घर के अलावा किसी भी अन्य स्थान पर नहीं जाएगी। उसने कहा कि वह बेल बांड भरनेे के लिए भी भरने के लिए तैयार है। साथ ही अदालत के दिए समय पर पेेेश हो जाएगी। यह कहते हुए जसविंदर कौर ने अदालत से जमानत की मांग की। इस पर अदालत नेे सीबीआई को नोटिस जारी कर दिया है। 10 अगस्त को सीबीआई रिप्लाई फाइल करेगी। बता दें कि जसविंदर कौर ने बीते 25 जुलाई को अदालत में 26 दिन बाद सरेंडर किया था। मनीमाजरा निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। उसने आरोप लगाया था कि जसविंदर कौर ने धोखाधड़ी मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी देकर मामले को सुलझाने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद सीबीआई ने बिचौलिए भगवान सिंह को रिश्वत की किस्त लेते गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें