फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहरः आईटीबीपी के 20 जवानों समेत ट्राइसिटी में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 179 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को ट्राइसिटी में कुल 179 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक दिन में ट्राइसिटी में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इनमें चंडीगढ़ के 57, मोहाली के 68 और पंचकूला के 54 मरीज हैं। पंचकूला में मिले संक्रमितों में आईटीबीपी के 20 जवान भी शामिल हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना की चेन नहीं टूटने से प्रशासनिक अफसरों के साथ स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वीरवार को जिन 57 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, उनमें से आरटीपीसीआर से 50 और रेपिड एंटीजन से 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने उनमें से आरटीपीसीआर के 50 मरीजों की जानकारी तो मिडिया बुलेटिन में दी है लेकिन रैपिड एंटीजन की जांच रिपोर्ट वाले पॉजिटिव मरीजों की सिर्फ संख्या गिनाई गई है। इन 57 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव केस की संख्या 1327 हो गई है जबकि अभी 81 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके साथ ही पीजीआई, सूद धर्मशाला, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज, जीएमसीएच-32 और होम आइसोलेशन में रखे गए 62 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।
इनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव
मनीमाजरा निवासी 32 साल की महिला, सेक्टर 45 के एक ही परिवार के 18, 23 व 26 साल के युवक, 20 व 40 साल की महिलाएं और 53 साल का पुरुष, सेक्टर 34 में 38 साल का पुरुष, सेक्टर 46 में 9 साल का बच्चा व 50 साल का पुरुष, सेक्टर 22 में 24 साल का युवक व 59 साल का पुरुष, सेक्टर 41 के एक ही परिवार के 49 साल का पुरुष, 35 साल की महिला, 19 साल की युवती व 6 साल का बच्चा कोरोना की चपेट में आया है। वहीं सेक्टर 38 में 14 साल का बच्चा, बुड़ैल में 14 साल की किशोरी, सेक्टर 52 में 57 साल का पुरुष, जीएमसीएच 32 में कार्यरत 25 साल की युवती, सेक्टर 24 में 45 साल की महिला, बुड़ैल में 32 साल की महिला, बहलाना में 45 साल का पुरुष, सेक्टर 43 में 57 साल का पुरुष, सेक्टर 19 में 32 साल का पुरुष, सेक्टर 63 में 69 साल का वृद्ध, डड्डूमाजरा में 13 साल का बच्चा, सेक्टर 41 में 47 साल का पुरुष, सेक्टर 40 में 58 साल का पुरुष, सेक्टर 30 में 46 साल का पुरुष, सेक्टर 63 में 41 साल का पुरुष, सेक्टर 8 में 21 साल का युवक, सेक्टर 45 में एक ही परिवार की 22 साल की युवती व 23 साल का युवक, सेक्टर 46 में 26 साल का युवक, सेक्टर 46 में 29 साल का युवक, रामदरबार में 20 साल का युवक, सेक्टर 26 में 44 साल की महिला, धनास निवासी व पीजीआई में कार्यरत में 45 का पुरुष, बापूधाम का 37 साल का पुरुष, मलोया में 1 साल का बच्चा, सेक्टर 44 में 45 साल की महिला कोरोना की चपेट में आई है। जबकि सेक्टर 44 का 16 साल का किशोर, सेक्टर 45 में एक ही परिवार का 56 साल का पुरुष, 49 साल की महिला, सेक्टर 44 में एक ही परिवार के 87 साल का वृद्ध व 60 साल की वृद्धा, बुड़ैल में 1 साल का बच्चा, सेक्टर 44 में 1 साल का बच्चा औऱ सेक्टर 45 में 25 साल की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें