फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपाल भट्टी को समर्पित ह्यूमर फेस्ट समाप्त, खूब लगे ठहाके

Sat, 05 Mar 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ की पहचान कॉमेडी किंग स्व.जसपाल भट्टी की याद में टैगोर थियेटर में आयोजित ह्यूमर फेस्टिवल में देश के जाने माने कॉमेडियन ने शुक्रवार की शाम रंग जमा दिया। 800 की सीट वाले टैगोर में 1200  से अधिक लोग कॉमेडी का लुत्फ उठाने पहुंचे।
विज्ञापन


कॉमेडी का ऐसा क्रेज कि करीब ढाई घंटे तक सूट बूट में आए कई हाई प्रोफाइल लोगों ने भी टैगोर की सीढ़ियों पर बैठकर कलाकारों की प्रस्तुति पर जमकर ठहाके लगाए। ह्यूमर फेस्ट के अंतिम दिन देश के जाने माने हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा की चुटकियों पर तालियों की गड़गड़ाहट छाई रही।

पति-पत्नी के खट्टे मीठे रिश्तों पर शर्मा की कॉमेडी ने पेट में दर्द और आंखों में पानी ला दिया। पूरा हाल उनके हर डायलॉग पर लोटपोट हो गया। सुरेंद्र शर्मा ने  पत्नियों को हस्बैंड को काबू में करने के कई बेहतरीन टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा वफादार पति भाईयों घर में एंट्री हमेशा मुंह लटकाए हुए किया करो। पत्नी समझेगी बंदा अभी कंट्रोल में है। एडवाइजर विजय देव कार्यक्रम शुरू होने के बीच में पहुंचे। मीडिया के सभी कैमरे कुछ देर के लिए देव की तरफ क्या हुए। शर्मा जी के कमेंट पर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।

सुरेंद्र शर्मा बाबा रामदेव पर किया तीखा कमेंट

जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र शर्मा ने बाबा रामदेव पर कमेंट करते हुए कहा अगर योग से ही सब बीमारियों दूर हो जाती तो बाबा दवाइयां ही क्यों बनाता। शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जबर्दस्त कमेंट किया।

बीबी के बैग से चाबी ढूंढना मुश्किल
स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की कॉमेडी का थीम बच्चों की सैतानी से लेकर ससुराल और बीवी की शॉपिंग से तंग पतियों पर रहा। टंडन ने अंत तक लोगों को तालियां मारने पर मजबूर कर दिया। एडवाइजर विजय देव की शादी और पत्नी से अनबन के सारे भेद टंडन ने टैगोर में जनता के सामने खुद एडवाइजर से खुलवा  दिए।

टंडन ने पत्नियों के बैग पर कमेंट करते हुए कहा कि घर का दरवाजा तोड़ना आसान है, लेकिन बीवी के बैग से चाबी ढूंढना मुश्किल। बीवियों की फिजूलखर्ची पर भी टंडन ने सभी की हंसाया। कार्यक्रम में पंजाबी कॉमेडी के बादशाह जसविंदर भल्ला ने भी रंग जमा दिया। भल्ला ने खास अंदाज में पेंडू कल्चर,पुलिस और पड़ोसी की बीवी पर कॉमेडी से सभी को गदगद कर दिया। 

देव साहब के डेली लब्बे की दूसरे दिन भी रही डिमांड

जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी और उर्दू शायरी में खासी दिलचस्पी रखने वाले एडवाइजर विजद देव ने ह्यूमर फेस्टिवल के दूसरे दिन भी पूरी ऑडियंस का दिल जीत लिया। वीरवार को देव द्वारा टैगोर में पेश कुछ ना कुछ ते डेली लब्बे ...की पक्तियों को फिर से सुनने के लिए ऑडियंस ने डिमांड कर डाली।

देव भी पूरे रंग में थे। एसएसपी डॉ.सुखचैन सिंह गिल को सामने बैठाकर एडवाइजर ने एक दिन पहले चंडीगढ़ पुलिस पर किए कमेंट को पंजाब पुलिस की तरफ मोड़ दिया। देव पुलिस पर फोकस शायरी के सभी दीवाने हो गए।

खड़े होकर दिया कलाकारों को सम्मान
कलाकार की काबिलियत श्रोताओं की तालियों से जज हो सकती है। शुक्रवार ह्यूमर फेस्टिवल में कॉमेडी के भीष्मपिता सुरेंद्र शर्मा की प्रस्तुति के बाद पूरे टैगोर में बैठे श्रोताओं ने खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया। उधर, दूसरे दिन भी अमित टंडन की कॉमेडी का जादू टैगोर में चल गया। उन्हें भी लोगों ने खड़े होकर प्रस्तुति को सराहा।
विज्ञापन

दीपक राजा ने सूत्र में पिरोया कॉमेडी फेस्टिवल को

जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
ह्यूमर फेस्टिवल के दोनों दिन स्टेज संचालन का काम कॉमेडियन दीपक राजा ने बखूबी निभाया। अन्य कलाकारों के साथ राजा ने टीवी चैनल पर चलने वाले सनसनी जैसे सीरियल को लेकर जमकर कमेंट किए। उन्होंने एक हेड लाइन में किसी क्रिकेटर के गोवा में हनीमून मनाने की खबर के साथ एक अन्य क्रिक्रेटर को भी मौका मिलेगा ....पंच करते हुए सभी को लोटपोट कर दिया।  

भीड़ अधिक, ओपन स्क्रीन पर देखा कार्यक्रम  
ह्यूमर फेस्टिवल को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज था। खचाखच भरे टैगोर थियेटर के बाद लोगों की सुविधा के लिए ओपन में स्क्रीन लगाई गई थी। लोगों ने कुर्सियों और दरी पर बैठकर पूरे कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। सविता भट्टी ने कहा कि हर साल ह्यूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें