‘जसपाल भट्टी ह्ययूमर शो’ कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत पर्यावरण बचाने का संदेश वाली ‘बंटी थ्री’ काटूर्न मूवी से हुई। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान देश के अग्रणी स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन, अतुल खत्री, जिवेशु आहलुवालिया ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
चंडीगढ़ डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कल्चरल अफेयर्स के डॉयरेक्टर जतिंदर यादव, जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी भी मौजूद रहंी। जसपाल भट्टी के साथ शुरुआती दिनाें में नाटकाें केजरिए पहचान बनाने वाले कॉमेडियन विवेक शौक की बेटी कार्यक्रम को देखने विशेष रूप से मुंबई से पहुंचीं। वहीं जसपाल भट्टी केपुराने दोस्त और कलाकार कुलदीप शर्मा, विनोद शर्मा भी स्टेज पर परफारमेंस देने वालाें का हौसला बढ़ाने केलिए मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम को होस्ट एंकर, एक्टर, और टीएनटी (रेसलिंग ) में हिंदी कंमेट्री कर सुर्खियाें में आए जो बाठ ने किया। उनके अंदाज की दीवाने दर्शक अंत तक हॉल में जमे रहे।