हास्य कलाकार दिवंगत जसपाल भट्टी का याद में दो दिवसीय ह्यूमर फेस्टिवल आज ये टैगोर थियेटर में शुरू हो रहा है। इसमें दो दिन जसपाल भट्टी की यादें तरोताजा होंगी। फेस्टिवल में कई कॉमेडियन शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से करवाया जा रहा है।
यह जानकारी बुधवार को चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। कॉमेडियन जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी ने इस मौके पर कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पहली बार जसपाल भट्टी पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने इसके लिए एडवाइजर विजय देव और जितेंद्र यादव का धन्यवाद किया। सविता भट्टी ने कहा कि जसपाल भट्टी सरकार द्वारा आम लोगों के खिलाफ किए जाने वाले किसी भी फैसले के खिलाफ जबरदस्त व्यंग्य करते थे।
सविता भट्टी कहती हैं कि जसपाल भट्टी का खालीपन हमेशा रहेगा। उन जैसी क्रिएटिविटी कर पाना सबके बस की बात नहीं है। वह नए कलाकारों के लिए मंच उपलब्ध करवाते थे। इस कार्यक्रम में भी कई लोकल कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। यहां पर इंट्री फ्री होगी।
3 मार्च के कार्यक्रम
कॉमेडियन राणा रणबीर देंगे प्रस्तुति
फेमस स्टैंड अप आर्टिस्ट अमित टंडन की होगी प्रस्तुति
कॉमेडियन, स्टेज एक्टर और एंकर दीपक राजा भी शिरकत करेंगे
कामेडियन सुमेध शिंदे भी देंगे प्रस्तुति
4 मार्च के कार्यक्रम
-कॉमेडियन जसविंदर भल्ला और बाल मुकुंद शर्मा करेंगे शिरकत।
-हास्य कवि सुरिंदर शर्मा की प्रस्तुति भी होगी।
-एक्टर रूपेश टिल्लू देंगे प्रस्तुति।
-फेमस स्टैंड अप आर्टिस्ट अमित टंडन की प्रस्तुति होगी।
- कामेडियन, फिल्म और टीवी एक्टर दीपक राजा भी सबको लोटपोट करेंगे।