फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका शो में भिंडरवाला का गाना चला तो भड़के लोग, प्रोग्राम रोका गया

Sat, 22 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
स्वदेशी मेले में शनिवार रात माहौल हुआ तनावपूर्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली फेज-8 दशहरा मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में शनिवार रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब स्टेज पर गतके का प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान चल रहे गाने में अचानक भिंडरावाला का नाम आ गया। माहौल खराब न हो इसके लिए आयोजकों ने गाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद गाने को बीच में ही बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


गाना बंद होने के बाद गतका टीम के मुखी ने हाथ में माइक पकड़कर जनता को संबोधित करने लगा। प्रबंधकों ने उसके हाथ से माइक ले लिया। देखते ही देखते मेले में मौजूद लोग भड़क उठे और नारेबाजी करने लगे। स्टेज पर मेला प्रबंधक व पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल हो गया।

साथ ही गतका टीम के कुछ सदस्य तलवारें लेकर स्टेज पर फहराते हुए नारेबाजी करने लगे। पौने नौ से लेकर सवा नौ बजे तक प्रोग्राम रुका रहा। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने मामले को शांत करवाया। इसके बाद धार्मिक गाने बजाकर गतका करवाया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

माहौल खराब होता देख कई लोग परिवारों समेत मेले से निकले

स्वदेशी मेले में शनिवार रात माहौल हुआ तनावपूर्ण - फोटो : अमर उजाला
गतका टीम के मुखी ने दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद स्टेज पर माइक से शांति बनाए रखने की अपील की। उस समय स्टेज पर सुभाष शर्मा, अमित सांपला, रमेश वर्मा, पार्षद साहिबी आनंद समेत पुलिस के कई जवान मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक जिले के विभिन्न थानों के एसएचओ और पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई थी। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को वीकेंड होने के कारण स्वदेशी में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। पूरा पंडाल लोगों से भरा हुआ था। लोगों को उम्मीद थी कि सात बजे के करीब पंजाबी गायक कमलहीर प्रस्तुति देंगे, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद कई अन्य ग्रुपों की प्रस्तुतियों से प्रोग्राम का आगाज हुआ। रात पौने दस बजे तक लोग उनका इंतजार करते रहे। 

मेले में कटी जेबें, सारे खामोश
पता चला है कि शनिवार रात मेले के आयोजकों की जेबें भी कटी हैं। वहीं, कुछ के महंगे मोबाइल भी चोरी हुए हैं, लेकिन कोई भी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पता चला है कि घटना के बाद वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी गई। वहीं, पुलिस को भी सूचित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें