फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की तरह अब, हैलो! मै राहुल गांधी बोल रहा हूं

Sat, 22 Oct 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हैलो! मै राहुल गांधी बोल रहा हूं - फोटो : File Photo
विज्ञापन
लगभग आप सभी ने सुना होगा, हैलो! नमस्ते मै अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। अब राहुल गांधी के फोन भी सभी को आने लगे है। पंजाब के किसानों को आजकल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के फोन आ रहे हैं। जिसमें राहुल वादा कर रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही वह यूपीए सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी बताते हैं। दरअसल किसानों को पार्टी से जोड़ने के लिए यह कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आई-पैक टीम की रणनीति का हिस्सा है। कांग्रेस ने बारह अक्तूबर से पंजाब में कर्जा-कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम के नारे के साथ किसान संपर्क मुहिम शूरू की थी। जिसके तहत किसानों से कर्ज माफ करने संबंधी मांग पत्र भरवाए जा रहे हैं।

इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आई-पैक किसानों को सीधे राहुल से जोड़ने की योजना बनाई है। किसान संपर्क कार्यक्त्रस्म के दौरान जो किसान मांगपत्र भरते हैं, उनसे खास नंबर 9023090230 पर मिस्ड कॉल करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल फोन कर सरकार बनने पर कर्ज माफी का कर रहें हैं वादा

rahul gandhi - फोटो : File Photo
मिस्ड कॉल के बाद राहुल की आवाज में पंजाब के किसानों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया आईवीआरएस उन नंबरों पर भेजा जाता है। इतना ही नहीं, आई-पैक द्वारा चलाई अन्य कैंपेन में भी जो नंबर लिए गए हैं, उन्हें भी यह आईवीआरएस भेजा जा रहा है।

इस मुहिम के प्रभाव से यूपी में पहले चरण के दौरान ही 75 लाख मांगपत्र इकट्ठे किए गए थे। आईवीआरएस में राहुल किसानों से कहते हैं कि वह कांग्रेस की सरकार बनाएं, उनके कर्ज माफ किए जाएंगे। कांग्रेस का हाथ मजबूत करके गरीबों का हाथ मजबूत करें।

राहुल पार्टी के किसान संपर्क अभियान से जुड़ने के लिए उनका धन्यवाद भी करते हैं। साथ ही याद दिलाते हैं कि यूपीए सरकार ने ही एमएसपी में बढ़ोतरी की थी। वहीं, 2008 में किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें