फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जजपा ने किया संगठन में बड़ा बदलाव, 22 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 08 May 2023 05:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जजपा ने संगठन में विस्तार करते हुए सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इन अध्यक्षों के माध्यम से जजपा ने पार्टी में युवा नेताओं को आगे किया है। पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि जिला इकाइयों को इस तरह से बनाया जाए कि अभी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारी मेहनत कर सकें।

विज्ञापन


इस कड़ी में युवा प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। पार्टी का फोकस है कि प्रत्येक बूथ पर युवाओं को मजबूत किया जाए और बूथ सखी के नाम से तैनात महिलाओं के माध्यम से महिलाओं पर अधिक से अधिक पकड़ बनाई जाए। इसलिए बूथ योद्धा और बूथ सखी का चयन पहले ही किया जा रहा है। जिला अध्यक्षों के अलावा पार्टी ने ताराचंद को हिसार जिले का प्रभारी बनाया है। हिसार बड़ा जिला होने के कारण पार्टी ने यहां एक प्रभारी की नियुक्ति की है।


             ये होंगे जेजेपी जिला अध्यक्ष
अंबाला  दलबीर पूनिया
भिवानी  जोगेंद्र बागनवाला
दादरी  नरेश द्वारका
फरीदाबाद कृष्ण जाखड़
फतेहाबाद  रविंद्र सरपंच
गुरुग्राम   श्योचंद यादव
हिसार  अमित बूरा
झज्जर  संजय कबलाना
जींद  कृष्ण राठी
कैथल  रणदीप कौल
करनाल गुरदेव रंभा
कुरुक्षेत्र  कुलदीप जाखवाला
महेंद्रगढ़  डॉ. मुनीष शर्मा
नूंह एडवोकेट जावेद खान 
पलवल  देवेंद्र सौरोत
पंचकूला  दिलबाग नैन
पानीपत  सुरेंद्र धौला
रोहतक  दलबीर भराण
रेवाड़ी  विजय पंच गुर्जर
सिरसा  अशोक वर्मा
सोनीपत राज सिंह दहिया
यमुनानगर गुरविंद तेजली
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें