बसपा की उम्मीदवार जन्नत जहां हाथी पर सवार होकर नामांकन पत्र भरने जाएंगी। पार्टी का कहना है कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता तो भी वह ऐसा ही करेंगी। बसपा की उम्मीदवार जन्नत जहां कब नामांकन करेंगी इसे पार्टी के नेता रविवार को तय कर लेंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती चंडीगढ़ आकर सभा को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारियां जोरों पर है। बसपा के संयोजक हाफिज अनवर उलहक के अनुसार हाथी पार्टी का चुनाव निशान है।
पार्टी की उम्मीदवार हाथी पर सवार होकर नामांकन के लिए जाएंगी। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। पार्टी का प्रचार करना हमारा हक है। जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग से भी मिलेंगे।