मोहाली में सेहत सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लोगों को नशे के सेवन से होने वाले कुप्रभाव के बारे में बताया जाएगा।
यह जानकारी जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सेहत विभाग के अधिकारियों से मीटिंग में डीसी डीएस मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सेक्टर-66 में बनाए गए नशा मुक्ति केंद्र का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
डीसी ने बताया कि फेज-6 सिविल अस्पताल में रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चलाया जा रहा जन औषधि स्टोर अब रात 10 बजे तक खुलेगा। जन औषधि केंद्र पर जैनरिक व जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा कैंसर व हैपेटाइटस की दवाएं भी सस्ते रेटों पर मिल रहीं हैं।
साथ ही उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वह डॉक्टरों से कहें कि अधिक से अधिक जैनरिक दवाएं ही मरीजों को लिखें। इस मौके पर एडीएसी पूनमदीप कौर, सहायह कमिश्नर जनरल अवनीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. नीलम भारद्वाज, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. नवतेज पाल सिंह, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के राजपाल सिंह मौजूद रहे।