फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतपाल के दो और साथियों पर कार्रवाई, पंजाब के आग्रह पर जम्मू पुलिस ने रद्द किए आर्म्स लाइसेंस

Sat, 11 Mar 2023 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल के एक करीबी को अमृतसर में हिरासत में लिया था उसका पहले ही एलओसी जारी किया गया था। अजनाला कांड के बाद से सभी राजनीतिक पार्टियां आवाज उठा रही हैं कि अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगियों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। पंजाब पुलिस के बाद जम्मू प्रशासन की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमृतपाल के दो साथियों के हथियारों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। इनमें वरिंदर सिंह और तलविंदर सिंह का नाम शामिल है। दोनों ही रिटायर मुलाजिम बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल के एक करीबी को अमृतसर में हिरासत में लिया था उसका पहले ही एलओसी जारी किया गया था। याद रहे कि अजनाला कांड के बाद से सभी राजनीतिक पार्टियां आवाज उठा रही हैं कि अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर कार्रवाई की जाए। इससे पहले फरीदकोट निवासी एक युवक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। जबकि नौ अन्य के हथियारों के लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इनमें से दो लाइसेंस जम्मू-कश्मीर के बने हुए थे। इसलिए पंजाब पुलिस की तरफ से जम्मू पुलिस को भी इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए लिखा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें