कनाडा में नियाग्रा फॉल्स में गिरने से जालंधर की एक युवती की मौत हो गई। लोहियां गांव की रहने वाली 21 पूनमदीप कौर अपने दोस्तों के साथ नियाग्रा फॉल्स देखने गई थी। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह खाई में गिर गई। पूनमदीप की मौके पर ही मौत हो गई। कनाडा एंबेसी ने पूनमदीप के परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दी। इस खबर के बाद गांव में मातम पसर गया।
पूनम के परिजन उसकी मौत के बाद कनाडा में स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। पूनमदीप डेढ़ साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। परिवार ने पंजाब व केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि पूनम का शव जल्दी भारत लाया जाए। इससे संबंधित औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए।