फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर प्रशासन की कार्रवाई: शमशेर अस्पताल की कोविड केयर फैसिलिटी रद्द, अब भर्ती नहीं कर सकेगा कोरोना मरीज

Tue, 18 May 2021 07:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में एक निजी अस्पताल पर ज्यादा पैसे वसूलने और सही से इलाज न करने के आरोप लगे तो जिला प्रशासन ने भी बड़ी कार्रवाई कर दी। प्रशासन ने अस्पताल की कोविड केयर फैसिलिटी रद्द कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच निजी अस्पतालों की मनमानी जिला प्रशासन के लिए चुनौती बनी है। सरकार की चेतावनी के बावजूद निजी अस्पतालों में मरीजों को परेशान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर के एक अस्पताल पर ज्यादा पैसे वसूलने और सही ढंग से इलाज न करने के आरोप लगे तो जिला प्रशासन ने अस्पताल की कोविड केयर फैसिलिटी को रद्द कर दिया। 

विज्ञापन


जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने शमशेर अस्पताल में लेवल- 2 बेड सुविधा को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब शमशेर अस्पताल कोविड मरीजों को दाखिल नहीं कर सकेगा। इसके अलावा अस्पताल पर दवाइयों समेत अन्य खर्च के ज्यादा पैसे वसूलने के आरोपों की जांच के लिए भी एसडीएम-1, सिविल सर्जन व जोनल लाइसेंस अथॉरिटी पर आधारित एक कमेटी का गठन किया गया है। डीसी के आदेश के मुताबिक यह कमेटी तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सबमिट करेगी। डीसी का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

मरीज के परिजनों ने अस्पताल पर ज्यादा पैसे वसूलने का लगाया था आरोप
बीते दिनों जालंधर के शमशेर अस्पताल में मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज के दौरान दवाइयों और इंजेक्शन पर अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने पर डिप्टी कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में पाया गया कि मरीज को कोविड सेंटर में भर्ती तो किया गया लेकिन उसका आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं किया गया था। जांच में सामने आए सुबूतों के आधार पर अस्पताल में कोविड केयर सेंटर बंद करने की सिफारिश की गई थी। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें