फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने मरीज को जड़े थप्पड़ पर थप्पड़, जानिए क्यों?

Sun, 21 Jan 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. निर्दोष गोयल द्वारा मॉडल ड्रग डी एडिक्शन सेंटर में एक मरीज को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। मरीज द्वारा बार-बार तंग किए जाने पर डाक्टर का गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि उन्होंने मरीज को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि बाद में डॉ. निर्दोष गोयल ने खुद माना कि उनको गुस्सा आ गया था व गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाए।
विज्ञापन


मामले के अनुसार डॉ. निर्दोष गोयल ओपीडी में मरीज देख रहे थे कि एक मरीज बार-बार उनकी अटेंडेंट से जल्दी नंबर लगा देने को कह रहा था। भीड़ होने के कारण अटेंडेंट प्रीति मरीज को अपनी बारी का इंतजार करने को कह रही थी। इस पर जब मरीज ने अटेंडेंट से कहा कि उनका नंबर जल्दी लगवा दीजिए, मैं आपकी सेवा कर दूंगा तो डॉ. गोयल को गुस्सा आ गया। गुस्से में डॉ. गोयल बाहर आए व उन्होंने मरीज को थप्पड़ मार दिए।

जल्द दवा लेने के चक्कर में दे दिया पैसे का ऑफर
इस घटना के बारे में 52 साल के मरीज अमरजीत सिंह से बात की गई तो उसने कहा कि वह अस्पताल में तनाव व चिड़चिड़ेपन की दवा लेने के लिए आया था। वह एक घंटे से लाइन में लगा था। डॉक्टर जो गोली देते हैं, उसे खाने के बाद ही उसे नींद आती है। अगर गोली न खाऊं तो चिड़चिड़ा हो जाता हूं। गुस्सा आने लगता है। दवा खत्म थी व मुझे काम पर भी जाना था। इसलिए स्टाफ से कह दिया कि पैसे ले लो लेकिन मुझे जल्द दवा दे दो। उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मुझे गुस्से में कुछ पता नहीं चलता : डॉ. गोयल
इस घटना के बारे में डॉ. गोयल मुझे गुस्से में कुछ पता नहीं चलता है। काम करने वाली यह बच्ची जब रोती हुई मेरे पास आई तो मुझे बहुत गुस्सा आया। मैं मानता हूं कि आज मुझसे थोड़ा ओवर रिएक्ट हो गया।

डॉक्टर का मरीज के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नही: डॉ. गर्ग
ड्रग डी एडिक्शन सेंटर के इंचार्ज प्रोफेसर डॉ. पीडी गर्ग का कहना है कि अगर हमारे किसी डॉक्टर ने ऐसा किया है तो यह निंदनीय है। मरीज हमारे लिए भगवान के समान है। उनका इलाज सम्मान से किया जाना चाहिए। हम इस मामले की जांच करवाएंगे व जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें