फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Bypoll Result 2023: आज उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगी मतगणना

Sat, 13 May 2023 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

कांग्रेस से करमजीत कौर, आप से सुशील रिंकू, भाजपा से इंद्र इकबाल अटवाल और शिअद-बसपा से डॉ. सुखविंदर सुक्खी उम्मीदवार हैं। सत्ताधारी पार्टी आप के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है, जबकि शिअद व भाजपा के अलग-अलग लड़ने से मुकाबला रोचक हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे शनिवार को आ जाएंगे। मतगणना सुबह 7:30 बजे शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड के दफ्तर और दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में है। 

विज्ञापन

1972 ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, पटवार स्कूल और डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड दफ्तर में रखा गया है। इस सीट पर 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, आप, भाजपा व शिअद-बसपा गठबंधन के बीच है। 

कांग्रेस से करमजीत कौर, आप से सुशील रिंकू, भाजपा से इंद्र इकबाल अटवाल और शिअद-बसपा से डॉ. सुखविंदर सुक्खी उम्मीदवार हैं। सत्ताधारी पार्टी आप के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है, जबकि शिअद व भाजपा के अलग-अलग लड़ने से मुकाबला रोचक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें