फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Bypoll: भाजपा ने दिया आप को झटका, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमरजीत थिंड ने थामा कमल

Tue, 18 Apr 2023 10:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

अब दोनों दलों में जोड़तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। जालंधर वेस्ट से भाजपा के उम्मीदवार रहे मोहिंदर भगत को हाल ही में आप ने पार्टी में शामिल किया था। अब भाजपा ने आप के उम्मीदवार रहे अमरजीत सिंह थिंड को पार्टी में शामिल कर आप को जवाब दिया है ।
विज्ञापन
जालंधर में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में चल रही जोड़तोड़ की राजनीति में मंगलवार को भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया। जहां भाजपा उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल के जालंधर में नामांकन दाखिल करते ही 2022 विधानसभा चुनाव में शाहकोट सीट से चुनाव लड़ चुके पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमरजीत सिंह थिंड ने आम आदमी पार्टी (आप) को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन

अब दोनों दलों में जोड़तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। जालंधर वेस्ट से भाजपा के उम्मीदवार रहे मोहिंदर भगत को हाल ही में आप ने पार्टी में शामिल किया था। अब भाजपा ने आप के उम्मीदवार रहे अमरजीत सिंह थिंड को पार्टी में शामिल कर आप को जवाब दिया है ।

बीते दिन सुशील रिंकू ने नामांकन भरने के बाद शाहकोट समेत कई जगहों से सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में पार्षद और सरपंच समेत कई कार्यकर्ताओं को आप में शामिल करवाया था। मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं और जोड़तोड़ का सिलसिला लगातार जारी है। कब कौन सा नेता किस करवट चला जाए कोई नहीं जानता। इस सियासी उठापटक के बीच इस बार मुकाबला टक्कर का होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें