क्रिकेट के गॉड कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर की खूबियों पर बनी वीडियो यूटयूब में हिट हो चुकी है। वीडियो को जालंधर के युवक ने 21 जून को अपलोड किया था, जिसे अब पांच लाख के करीब लोगों ने देख लिया है।
युवक जसवीर पुरेवाल नकोदर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव शंकर का रहने वाला है और जालंधर में पढ़ता है। लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के छात्र जसवीर पुरेवाल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पुरेवाल प्रोडक्शनस पर 21 जून को सचिन तेंदुलकर गॉड ऑफ द क्रिकेट के नाम से एक मूवी अपलोड की थी। इस वीडियो को अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
इस वीडियों को हर उम्र के व्यक्ति ने पसंद किया है। वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए जसवीर पुरेवाल ने कहा कि फिल्म की शुरूआत में सचिन की आवाज सुनाई देती है, जोकि बोलते हैं कि मेरे बाबा हमेशा मुझे कहते थे कि तुमने जिंदगी में क्रिकेट को चुना है, ये एक बात है, लेकिन आखिर तक जो बात तुम्हारे साथ रहेगी वो ये होगी तुम इंसान कैसे हो।
इसके बाद मुंबई की भीड़ में से निकले सचिन तेंदुलकर की बचपन की क्रिकेट खेलते हुई की फोटो दिखाई जाती है। इस दौरान सचिन के कोच फिल्म में बताते हैं कि बचपन से ही सचिन को क्रिकेट से काफी लगाव रहा और इस वजह से वह सदी के महान क्रिकेटर बने। करीब 7.39 मिनट की बनी इस फिल्म में सचिन के मैदान पर बैटिंग के जलवे पर सबसे अधिक फोक्स किया गया है। दिखाया गया कि किस तरह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आसमान छूनू वाले छक्का मारने के साथ-साथ गेंद को बाऊंडरी से बाहर कैसे करते हैं।
पुरेवाल कहते हैं कि इसी बेहतरीन अंदाज ने सचिन को द गॉड ऑफ क्रिकेट बनाया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उन्होंने बिना किसी स्पांसर की मदद से खुद तैयार की है। वीडियो बनाने के लिए काफी समय और मेहनत लगी थी, मगर लोगों की तरफ से पसंद किए जाने पर उन्हें काफी खुशी है।