बड़े हमलों को बता रहे अपनी उपलब्धियां
मरने से पहले फिदायीन डार के इस वीडियो में कई बड़े हमलों का जिक्र कर उसे जैश की बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। आईसी 814 विमान हाईजैक, संसद अटैक , पठानकोट एयरबेस हमला, श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ कैंप पर हमला, नगरोटा कैंप पर हमला, इत्यादि हमले भी वीडियो में गिनाए जा रहे हैं। साथ ही कायराना अंदाज में पुलवामा हमले की भी जानकारी दी जा रही है।
फिदायीनों के ऐसे वीडियो इसलिए तैयार किए जाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा वायरल हो सके। लेकिन जिम्मेदार भारतीय होने के नाते हमें ऐसा नहीं करना है। देश के 99 फीसद लोगों पर इसका कोई असर नहीं होता। आतंकी विचारधारा केलोग ही इससे प्रभावित होते हैं। बाबरी मसजिद के विवाद को भी जानबूझकर छेड़ा गया है, ताकि देश का माहौल खराब किया जा सके। लेकिन पूरा देश आज इस आतंक के खिलाफ एकजुट खड़ा है।- मेजर जनरल सी. प्रकाश (रिटा.)
आतंकी अपने किसी भी मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएंगें। आर्मी को सरकार की ओर से और फ्री हैंड दे दिया गया है। घटना की समीक्षा चल रही है। फोर्स और सरकार अपना काम कर रही है। इस तरह के वीडियो प्रभावहीन रहते हैं, क्योंकि देश का हर इंसान जानता है कि दुनिया में आतंकवाद का समर्थक देश कौन है।- मेजर जनरल आरएस मान, एडीजी, एनसीसी निदेशालय
चुनाव से पहले बाबरी विवाद का जिक्र एक आतंकी संगठन द्वारा करना एक सोची समझी साजिश है। पाक और आतंकी कभी नहीं चाहते कि भारत में शांति बहाल रहे। मजहब के नाम पर युवाओं और किशोरों बहकाया जा रहा है। अब देशवासियों की निगाहें भारत के निजाम पर हैं, अब आतंक का मुहतोड़ जवाब देना बहुत जरूरी हो गया है।- वाहिद काजमी, सुविख्यात साहित्कार।