फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनिश्री तरुण सागर के हरियाणा विधान सभा में प्रवचन 26 को

Thu, 04 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
संत तरूण सागर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर- 27 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास के लिए पधारे क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनिश्री तरुण सागर के चातुर्मास समिति के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की। चातुर्मास कमेटी ने उन्हें चंडीगढ़ में 26 अगस्त को हरियाणा विधान सभा में क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज के प्रवचन सुनने हेतु आमंत्रित किया।
विज्ञापन


शिष्टमंडल में चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष धर्म बहादुर जैन, महावीर जैन, आरपी जैन और करुण जैन व मुनिश्री तरुण सागर के शिष्य ब्रह्मचारी सतीश भैया के अलावा मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक जीतेंद्र डागा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चातुर्मास कमेटी को आश्वासन दिया कि यदि परिस्थितियां विपरीत नहीं बनी तो वे अवश्य आएंगे। हरियाणा विधानसभा में क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनिश्री तरुण सागर के 26 अगस्त को शाम 4 से 5 बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर और शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा ने मुनिश्री से विधान सभा  में प्रवचन करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें