फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि विवाद को राजनीतिक 'टच', डडलानी के ट्वीट की शिकायत प्रशासक से

Tue, 30 Aug 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
complaint to Administrator - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन की अगुवाई में जैन समाज के अनुयायियों ने पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की। सत्यपाल जैन ने प्रशासक से जैन मुनि तरुण सागर के लिए इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों एवं अभद्र टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने इसका एक ज्ञापन भी प्रशासक को सौंपा। सत्यपाल जैन ने प्रशासक बदनौर को बताया कि आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और गायक विशाल डडलानी ने मुनि तरुणसागर पर अभद्र टिप्पणी कर जैन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह जैन समाज के लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस पर प्रशासक बदनौर ने जैन समुदाय के लोगों को इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें