फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाः राजपथ पर बुड़ैल जेल की झांकी के लिए यूटी प्रशासन ने किया 20 लाख का टेंडर

Tue, 19 Nov 2019 12:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजपथ पर बुड़ैल मॉडल जेल की झांकी के लिए सोमवार को कोलकाता की कंपनी एडलैंड को टेंडर दे दिया गया है। यह कंपनी 26 जनवरी को राजपथ पर प्रदर्शित होने वाली झांकी को तैयार करेगी। प्रशासन ने 20 लाख रुपये में टेंडर किया है। कंपनी को अलग-अलग किस्तों में पेमेंट दी जाएगी। 22 नवंबर को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक है। उसके बाद कंपनी काम करना शुरू करेगी।
विज्ञापन


सेक्टर 45 की बुड़ैल मॉडल जेल की सफाई व्यवस्था, हरियाली, पौषक तत्वों से भरपूर खाना जो आंगनबाड़ियों में भेजा जाता है, जेल की मॉडयूलर किचन को 26 जनवरी को राजपथ पर झांकी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा कैदियों की ओर से बनाए जाने वाले सामान और मिठाइयां, जो कि सृजन आउटलेट पर मिलतीं हैं, उसकी भी झांकी प्रदर्शित की जाएगी।

जेल की इन विशेषताओं को थ्री डी सॉफ्टवेयर में प्रदर्शित करने के लिए प्रशासन ने ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी को टेंडर दिया है। टेंडर के लिए दो कंपनियों ने आवेदन किया था। इस झांकी में कुछ कलाकारों को भी शामिल किया जाएगा जो झांकी में अपनी कलाकारी से चार चांद लगाएंगे। साथ ही बेहतर म्यूजिक का भी सिलेक्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


ये टीम जाएगी रक्षा मंत्रालय से बैठक करने
झांकी के लिए प्रशासन की ओर से सात लोगों की टीम तय की गई है। इसमें डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन यूटी प्रशासन, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स के चेयरमैन, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के प्रिंसिपल, पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर के चेयरमैन, चंडीगढ़ प्रशासन के फाइनेंस एंड प्लानिंग ऑफिसर, नगर निगम के बीएंडआर डिपार्टमेंट के एसई और सुपरिंटेंडेंट बुड़ैल मॉडल जेल को शामिल किया गया है। यह टीम ही रक्षा मंत्रालय के साथ बैठक करने दिल्ली जाएगी।

इस तरह होगा कंपनी को पेमेंट
रक्षा मंत्रालय से प्रोजेक्ट पास होने के बाद कंपनी को 5 प्रतिशत फंड दे दिया जाएगा। उसके बाद काम पूरा होने पर कंपनी को 25 प्रतिशत फंड दिया जाएगा। 60 प्रतिशत फंड झांकी के प्रदर्शित होने के बाद दिया जाएगा। 10 प्रतिशत फंड कंपनी को फाइनल बिल के साथ दिया जाएगा।

60 कार्यक्रमों में झांकियां प्रदर्शित कर चुकी है कंपनी
टेंडर लेने वाली एडलैंड कंपनी अब तक 60 बड़े राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कार्यक्रमों में झांकियां प्रदर्शित कर चुकी है। पिछले सात साल में कंपनी ने वेस्ट बंगाल, मेघालय, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा सहित कई प्रदेशों की झांकियां गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर राजपथ पर प्रदर्शित की हैं। प्रतिद्वंद्वी कंपनी से रेट कम होने और अनुभव ज्यादा होेने पर ही कंपनी को टेंडर में प्राथमिकता दी गई है।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर झांकी प्रदर्शित की जानी है। सोमवार को इसके लिए कंपनी को टेंडर दे दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के साथ बैठक के बाद कंपनी काम शुरू कर देगी। फिलहाल बुड़ैल मॉडल जेल को थीम बनाया गया है।
विज्ञापन

- संजय कुमार झा, सेक्रेटरी, पब्लिक रिलेशन, यूटी प्रशासन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें