फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस की एंट्री, बराड़ को बनाया पार्टी चीफ

Thu, 24 Nov 2016 05:24 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस की एंट्री
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की नजरें अब आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों पर है। जी हां, आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस ने बराड़ को पंजाब का प्रधान बनाया है। आपको बता दें कि पंजाब लोक हित मुहिम के कनवीनर जगमीत सिंह बराड़ ने आम आदमी पार्टी को बाहर से समर्थन देने की बात कही है। उधर, ममता बनर्जी के नेतृत्व में चार राज्यों में उपस्थिति जाहिर करके तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस अब स्थिर होकर बैठने के बजाए दूसरे राज्यों में पैर पसारने लगी है, जिसकी शुरुआत पंजाब में जगमीत बराड़ को पंजाब प्रदेश का चीफ बना कर किया है। 
  I thank @MamataOfficial for giving me this responsibility as part of our larger effort to forge a national alternative & work for grassroots pic.twitter.com/W7nJutHSh5 — Jagmeet Singh Brar (@jagmeetbrar7) November 24, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें