फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: कर्मचारियों को कैश में सैलरी देगी हरियाणा सरकार

Thu, 24 Nov 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नोट बंद होने के बाद हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों को सैलरी में से 10 हजार रुपये कैश देगी। यह सुविधा सी और डी ग्रेड के कर्मचारियों को दी गई है। यह नगदी उन्हीं कर्मचारियों को दी जाएगी जो HR विभाग के पास इसके लिए अपना आवेदन देंगे।
विज्ञापन


10 हजार कैश देने के बाद सैलरी की बाकी राशि पहले की तरह बैंक खातों में ही आएगी। पंजाब और यूटी प्रशासन अपने कर्मचारियों के लिए इस तरह की घोषणा पहले ही कर चुके थे। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के हित में यह फैसला लिया है।

इन दिनों बैंक में कैश लेने और देने वालों की लंबी लाइनें लग रही हैं। बैंकों में पर्याप्त कैश ही उपलब्ध नहीं है। इससे लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब दिक्कतों को देखते हुए हरियाणा ने अपने कर्मचारियों को 10 हजार तक कैश देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें